कोई पिछले जन्म के अच्छे कर्म,मुझे सतगुरु तेरा प्यार मिला-२,
SSDN
🍃श्री सतगुरु देवाय नमः🍃
🍃🍂🍃🍂🍃🍃🍂🍂🍃🍂🍃
*नशा चढे़ं सतगुरु प्रेम का*
*बिसरें तन मन का भान*
*सुख और दुख की चिन्ता नही*
*हर पल रहे सतगुरु जी का ध्यान*
*अमृत वेले सिमरिये*
*इको सतगुरु नाम....*
*काम क्रोध मद लोभ*
*फिर.. पायेंगे विश्राम*
🍂🍃🍂🍃🍃🍂🍂🍃🍂🍃🍃
टेक :- कोई पिछले जन्म के अच्छे कर्म,
मुझे सतगुरु तेरा प्यार मिला-२,
जहाँ सारी दुनियाँ झुकती हैं-२,
मुझे वो आली दरबार मिला,दरबार मिला,कोई--२,
1. जग के झूठे नाते देखें,देखा ना सच्चा प्यार कहीं-२,
जहाँ दिल को आकर चैन मिले,
हैं वो आली दरबार यहीं-२,
सतगुरु मुझको मिल गया ऐसा-२,
कोई हुआ ना होगा इस जैसा,
जहाँ सारी दुनियाँ झुकती हैं-२,
मुझे वो आली दरबार मिला,दरबार मिला,कोई--२,
2. कोई और हमें अब कया देगा, इस दर से जो मैंने पाया हैं-२,
जिसको तरसे जन्नत सारी,
मेरे सिर पर तो वो साया हैं-२,
रब रुप धार के आया हैं,
उसमें रब का दीदार मिला,
जहाँ सारी दुनियाँ झुकती हैं-२,
मुझे वो आली दरबार मिला,दरबार मिला,कोई--२,
3. श्रद्धा से जो तेरे दर बैठें, उसनें ही सब कुछ पाया हैं-२,
धन-दौलत चरणों की 'दासीं'
संसार भी फीकी माया हैं-२,
इनसे तो इनको ही माँगों,
ये मिलें तो सब संसार मिला,
जहाँ सारी दुनियाँ झुकती हैं-२,
मुझे वो आली दरबार मिला,दरबार मिला,कोई--२,
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🍏🍎🍏🍎बोलो जयकारा🍎🍏🍎🍏🍎
🍇🍎बोल मेरे श्री गुरुमहाराज की जय🍎🍇
🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒🍒
🌹
Made By :- Naman Gurumukh Ji
🙏🙏🙏
Comments